बिलासपुर:-आयोग द्वारा जिले में तीन व्यय प्रेक्षक नियुक्त

Date:

Share post:


शुभ संकेत/बिलासपुर:-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चालू विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक प्रेक्षक को दो विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री आर.भूपति (आईआरएस 2009) बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री अजय कुमार अरोरा (आईआरएस 2011) तथा कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री हर्षद सदाशिव आराधी व्यय प्रेक्षक होंगे। जिला पंचायत भवन में उनके लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। तीनों प्रेक्षक 21 अक्टूबर को प्रथम चरण के दौरे पर बिलासपुर पहुंच जाएंगे।

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...