बिलासपुर:-कमिश्नर ने डीन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली बैठक..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए चल रहे निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए निर्माण एजेन्सी सीजीएमएससी को तेजी से काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने ज्यादा मात्रा में रक्तदान संग्रहित करने के लिए रोस्टर बनाकर वर्ष भर रक्तदान शिविर आयोजित करने को कहा है। बैठक में संभाग की तीनों शासकीय मेडिकल काॅलेज के डीन, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी, सीजीएमएससी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

श्रीमती राजपूत ने जिलों में संचालित सक्रिय ब्लड बैंकों की जानकारी ली। उन्होंने इलाज के लिए रक्त की मांग और इसकी उपलब्धता में अंतर को पाटने के लिए लोगों को ब्लड दान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदा-कदा रक्तदान शिविर लगाना पर्याप्त नहीं है। यह कार्य नियमित रूप से होने चाहिए।

स्कूल, काॅलेज और औद्योगिक संस्थानों को शामिल कर एक रोस्टर बनाया जाना चाहिए। इस रोस्टर के अनुरूप साल भर शिविर लगते रहना चाहिए। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और समाज प्रमुखों की सेवाएं भी इस पावन कार्य में लिया जाना चाहिए। उन्हांेंने ब्लड के अलग-अलग अवयव को पृथक कर इन्हें सुरक्षित रखने के उपाय पर जोर दिया।


कमिश्नर ने सिम्स सहित संभाग की तीनों शासकीय मेडिकल काॅलेज में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रहे कार्यों की प्राथमिकता तय कर ली जाये और जो काम ज्यादा जरूरत का है,उसे पहले पूर्ण किया जाये। रायगढ़ का मेडिकल काॅलेज शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित है।

इसलिए मरीजों के आने-जाने के लिए सिटी बस चलाने की ंसभावना पर विचार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर रिक्तियों की जानकारी लेकर भर्ती शुरू करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि और सेवाओं में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तमाम दिक्कते दूर कर जनता को उत्कृष्ट स्तर की सेवाएं प्रदान की जायेगी।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...