बिलासपुर:-किसानों की मांग पर खारंग जलाशय के खोले गये कपाट

Date:

Share post:

खेती कार्य में आएगी तेजी

शुभ संकेत/बिलासपुर:-जिले में खरीफ सिंचाई को दृष्टिगत रखते हुए आज किसानों की मांग पर खारंग जलाशय (खूंटाघाट) के दांयी नहर एवं बांयी तट नहर के गेट को खोले गये। जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जलाशयों के गेट खोले जाने के संबंध में निर्देश दिए थे। जिले के बिल्हा व मस्तूरी विकासखण्ड के गांवों में अल्प वर्षा के कारण कृषि कार्य में पिछड़ने से जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों द्वारा सिंचाई हेतु पानी की मांग की गई थी। बांध के गेट खोले जाने से क्षेत्र के किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। वर्तमान में खारंग (खूंटाघाट) जलाशय में 78.60 प्रतिशत जल भराव है। इस अवसर पर श्री विनय शुक्ला, जिला पंचायत सभापति श्री राहुल सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी कमल सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...