बिलासपुर की दीपांशी को मिस इंडिया अर्थ का खिताब…प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व

Date:

Share post:

बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ की बेटी दीपांशी घोष ने एकबार फिर प्रदेश का नाम रौशन करते हुए,,मिस इंडिया अर्थ का खिताब अपने नाम किया है। दीपांशी घोष 2020-21 में मिस छत्तीसगढ बन चुकि है। आपको बता दें बिलासपुर तोरवा निवासी दीपांशी घोष ने मॉडलिंग और फैशन की दुनियां में नया आयाम हासिल करने सालो से संघर्ष कर रही थी। जिसके बलबूते ही पहले मिस छत्तीसगढ और अब मिस इंडिया अर्थ की उपाधि हासिल करने में बिलासपुर की बेटी को सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों एस. एस. फाउंडेशन, भिलाई द्वारा बहुत बड़ा ब्यूटी पेजेनट मिस्टर, मिस और मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2022 का आयोजन नीलम द ग्रेड, गोवा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग शहरों छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, नेपाल, दिल्ली, हैदराबाद और राजस्थान से प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। जहा लगभग 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमे से छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व दीपांशी घोष ने किया। जहा मुख्य अतिथि के रूप में डाँ. सारिका शाह, प्राची सोनी, प्रियंका पहुंची थी इसके अलावा इस कार्यक्रम में साउथ की अभिनेत्री सेलिब्रिटी अतिथि लावण्या शर्मा पहुंची थी।

जो छत्तीसगढ़ की बेटी दीपांशी घोष के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई। शायद यही वजह है की निर्णायक समिति ने मिस्टर, मिस, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2022 में मिस इंडिया अर्थ के लिए दीपांशी घोष को चुना गया। यही नहीं इस प्रतियोगिता में बेस्ट पर्सनेलिटी का भी अवार्ड दीपांशी घोष को दिया गया है। दीपांशी घोष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां अर्चना घोष को दिया है। जिन्होंने दीपांशी घोष का हर परिस्थितियों में किया है।

दीपांशी घोष मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती है। जिसके लिए एकबार फिर बिलासपुर की बेटी दीपांशी घोष ने तैयारी शुरू कर दी है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...