बिलासपुर:-कुकुर्दीकेरा गोठान में गोधन न्याय योजना के तहत नियमित रूप से हो रही गोबर खरीदी

Date:

Share post:

मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था


शुभ संकेत/बिलासपुर,:-कतिपय समाचार पत्रों में ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा के गोठान में चारा पानी नहीं होने की प्रकाशित खबर के संबंध में मस्तूरी ब्लॉक के सीईओ श्री पीयूष तिवारी ने निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कुकुर्दीकेरा गोठान में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत नियमित रूप से गोबर खरीदी की जा रही है। कुकुर्दीकेरा गोठान कुल 5 एकड़ में बना है, जिसमें अलग से चारागाह तीन एकड़ में बना है। गोठान में लगभग 230 पशुओं को रखने की व्यवस्था है। सीईओ ने बताया कि रोका छेका कर मवेशियों को गोठान में रखा जा रहा है और मवेशियों के लिए चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि गोठान में ही डबरी निर्माण कार्य हुआ है, जिसमें पानी भरा हुआ है। साथ ही गोठान से ही लगा हुआ एक प्राकृतिक नाला है जिसमें साल भर पानी भरा रहता है। गोठान में निर्मित पानी टंकी में पानी नियमित रूप से भरा जाता है। मनरेगा द्वारा गोठान में पोल फेंसिंग की व्यवस्था की गई थी किन्तु असामाजिक तत्वों द्वारा गोठान में पोल फेंसिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सीईओ ने ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को गोठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे पानी की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश भी दिए है।

Related articles

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...