बिलासपुर:-जंगली हाथियों का दल बिलासपुर जिले की सरहद पर पोंडी दलहा पहुंचा, सीपत गुडी की ओर आने की आशंका

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर। 12 से भी अधिक हाथियों का एक दल जंगल से भटकते भटकते बिलासपुर जिले से लगे जांजगीर चांपा के पोड़ी दलहा पहुंच चुका है। हाथियों के इस दल को कल नेशनल हाईवे के पास लटिया पकरिया के पास फिर अमोरा और रात में के एस के पावर प्लांट नरियरा में देखा गया है। इसके तुरंत बाद वन विभाग के लोगों को सूचना दे दी गई है।

लेकिन उनके द्वारा आने में लेटलतीफी के कारण हाथियों का दल उनकी नजरों से दूर हो चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि पहले इस दल में 15 से 17 जंगली हाथी एक साथ थे लेकिन मुश्किल यह है कि उनमें से पांच या छह हाथी दल से अलग होकर बिछड़ गए हैं। दल से बिछड़ने वाले ऐसे हाथियों को लोनर कहा जाता है। उन्हें अधिक खतरनाक माना जाता है। इनमें से छह हाथियों का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। जैसी जानकारी मिली है ।

हाथियों का यह दल सक्ति बाराद्वार जैजैपुर से होते हुए कल रविवार को सुबह अकलतरा और कोटमीसोनार तक पहुंचा और वहां से क्रोकोडाइल पार्क होते हुए रेल लाइन पार कर खेतों से निकलकर पोड़ी दलहा मधुआ गांव में देखा गया है।

वन विभाग के लोग हाथियों के इस दल को किसी तरह बिलासपुर के जंगलों की ओर ले जाने का प्रयास करने का विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें हाथियों के इन दोनों दलों का कोई अता-पता नहीं लगा है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...