बिलासपुर:-त्यौहार मानने गए कोचिंग संचालक के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना 6 लाख नगदी सहित लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट):ठंड बढ़ते ही जिले में चोर गिरोह सक्रिय हो गए है जो लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुने दुकान और मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी फेस 2 का सामने आया है जहां कोचिंग संचालक के सूने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों के नगद और सोने चांदी के कीमती सामानों पर अपना हाथ साफ कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद कॉलोनी फेस टू निवासी हरिराम पटेल कोचिंग संचालक है जो 22 अक्टूबर को दिवाली मनाने के लिए अपने गृह ग्राम रोहिना पाली सारंगढ़ चले गए थे। जहा से 27 अक्टूबर को वह अपने घर वापस लौटे तो देखा उनके मकान का ताला टूटा था। चोरी की आशंका के बीच वे मकान के अंदर गए। जहा उन्होंने देखा की कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जब उन्हाेंने घर में रखें सामन की जॉच की तो पता चला की आलमारी में रखा सोने का सामान सिक्का 4 नग, 2 नग मंगलसूत्र , चैन 2 नग , फदक 2 नग , कान का झुमका 1 जोडी ,

कान का सकरी 1 जोडी , टाप्स 1 जोडी , पुराना बाली 1 जोडी , ढोलक 1 जोडी एवं चांदी के पायल 12 जोडी , बच्ची का चुडा 10 जोडी , 02 नग पुराना इस्तमाली लैपटप डेल कंपनी का , 1 नग ऐप्पल कंपनी का स्मार्ट वाच एवं नगदी रकम करीबन 6 लाख रूपये कुल करीबन 7 लाख रूपये को कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर घर में रखे आलमारी के चाबियों से खोलकर चोरी कर ले गया हैं। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...