बिलासपुर:-मोर जमीन मोर आवास को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

Date:

Share post:

मोर जमीन मोर मकान योजना को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने बुधवार को अलग अलग विधानसभाओं में कांग्रेस विधायकों के बंगले का घेराव किया। बिलासपुर में भी भाजपा ने कांग्रेस विधायक के सरकारी बंगले का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

बिलासपुर : भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी मोर जमीन मोर मकान को लेकर आक्रामक हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय के सरकारी बंगले का घेराव किया। भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

रैली निकालने के बाद घेराव कार्यक्रम : नेहरू चौक से रैली के जरिए भाजपाई बैनर पोस्टर लेकर विधायक आवास घेरने निकले। विधायक आवास से पहले बेरिकेडिंग पार करने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झमाझटकी हुई। बेरिकेडिंग पार कर भाजपा विधायक शैलेश पांडेय के आवास तक पहुंच गए, जिसके बाद नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया।

चुनाव से पहले आक्रामक हुई भाजपा : भाजपा अलग अलग विधायकों के आवास पहुंचकर प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। बुधवार को जिला भाजपा ने शहर विधायक के बंगले का घेराव किया। भाजपा का आरोप है कि सरकार जानबूझकर गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसे नहीं दे रही है। केंद्र सरकार ने गरीबों के मकान के लिए पैसे दिए हैं लेकिन राज्य सरकार अपने हिस्से का पैसा नहीं दे रही है।

गरीबों को हक देने के लिए लड़ाई : भाजपा नेता नेता मनीष अग्रवाल ने कहा कि ” ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र में भी गरीबों को आवास नहीं मिल रहा है। शहर के हजारों परिवार आवास के इंतजार में हैं। लगातार आवास की मांग और शिकायत सामने आ रही हैं। लेकिन सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि खामोश हैं। गरीबों को उनका हक, आवास दिलाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है. सरकार प्रदेशभर में गरीबों के आवास को लेकर असंवेदनशील बनी हुई है। भाजपा नेताओं ने गरीबों के आवास को लेकर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...