बिलासपुर:-युवती को इंटरनेट पर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर की सरकंडा पुलिस में पीड़ित युवती ने 5 मई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई, उसने बताया कि कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर के रहने वाले मुस्लिम युवक के साथ करीब 3-4 सालों से जान पहचान है। दोनों मोबाइल पर वीडियोकॉल पर बात करते थे। इस बीच युवक उसकी कई इन्टरनल फोटो, स्क्रीन शॉट लेकर अपने पास रखने लगा। युवक उसे फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। शादी के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की भी धमकी देनी शुरू कर दी।

फरार आरोपी युवक को पुलिस कोरिया से गिरफ्तार किया: पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की, घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, इस दौरान पुलिस को आरोपी के कोरिया में होने की जानकारी मिली ।सरकंडा पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सिविल लाइन क्षेत्र मे भी आया था ऐसे ही मामला: फोटो वायरल कर धमकी देने के मामले पहले भी बिलासपुर में आ चुके हैं.सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2022 में शादीशुदा एक युवक ने छात्रा से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया था। फिर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा का न्यूड वीडियो भी बनाया। लड़की को जब पता चला कि युवक शादीशुदा है। तो उसने ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद आरोपी उसे धमकी देने लगा। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...