बिलासपुर : संभागायुक्त ने किया मस्तूरी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-संभागायुक्त भीम सिंह ने आज जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

संभागायुक्त ने विद्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र 175 एवं 176 के बीएलओ से मतदाताओं के संबंध में एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने और पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने कहा। कमिश्नर ने मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं जैसे दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैम्प, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था एवं शौचालय संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त ने एसडीएम से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बारे में मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम शर्मा ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 334 मतदान केंद्र है। कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 777 है। सभी वर्ग के मतदाताओं के लिए समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों में रैम्प का निर्माण किया गया है। केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। इस अवसर पर उपायुक्त द्वय श्रीमती अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू, मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...