बिलासपुर:-सतत प्रयासों से ही समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना होगी पुरी – जिप.सभापति अंकित गौरहा

Date:

Share post:



बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोफंदी में स्थानीय ग्रामवासियों के समस्या के निराकरण हेतु स्वीकृत 200 मीटर सीसी रोड लागत 5 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भूमिपूजन किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के सतत प्रयासों से ही समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना पुरी होगी और जिला पंचायत क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी समन्वय के साथ एक दूसरे का सहयोग अत्यंत ही आवश्यक है।

आगे बताया कि ग्राम पंचायत लोफंदी की मुख्य बस्ती का यहां मार्ग क्रांकिट ना होने के कारण बरसात के समय में पानी भर जाने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना होती थी,आवागमन में भी ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था और अब सीसी रोड के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य सरकार ने ग्रामीण व किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

जिला पंचायत सदस्य गोदावरीबाई कमलसेन ने भी राज्य सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।


इस अवसर पर सरपंच रामाधार सुनहरे,पवन पाठक,इब्राहिम मेमन,सचिन धीवर,अजय सिंह के साथ ही भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...