बिलासपुर:-सिलाई इकाई से महिलाओं को मिला आजीविका का आधार..

Date:

Share post:

शासन की मदद से स्वयंसिद्धा बनी दीदियां

शुभ संकेत/बिलासपुर:-2 जून 2023/ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन के मंशानुसार मस्तूरी विकासखण्ड के बेलटुकरी में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे है। रीपा अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में गारमेंट सिलाई इकाई की स्थापना की गयी है। महिलाएं घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर स्वयंसिद्धा साबित हो रही है।
यहां बेलटुकरी रीपा में बिहान से जुड़ी दीदियों द्वारा सिलाई का किया जा रहा है। समूह की सचिव श्रीमती आशा बाई ने बताया कि हमारे द्वारा सिलाई का कार्य विगत अप्रैल माह से शुरू किया गया है। सिर्फ दो महीने में ही लगभग 36 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो चुका है। उत्पादित वस्तुओं की स्थानीय स्तर पर बिक्री की जा रही है। उनकी सिलाई का कारोबार अब चल पड़ा है। वर्तमान में स्वामी आत्मानंद स्कूलों से भी ऑर्डर मिल रहे है। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रीपा के तहत हमे आजीविका का साधन मिला है, जिससे हम आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे है। परिवार एवं समाज में सम्मान मिल रहा हैं।  

Related articles

महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयंसेविका ऋचा कर रही लोगों को जागरूक

कोरबा/शुभ संकेत: शास इ. वि. स्ना. महाविद्यालय कोरबा की प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी...

डॉ. पालेश्वर शर्मा और सुरुज बाई खांडे ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में, छत्तीसगढ़ी भाषा में काम-काज और शिक्षा पर जोर

दिवंगत कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी गई श्रद्धांजलि... आठवीं अनुसूची के लिए हर संभव प्रयास: तोखन साहू सरकारी कामकाज...

9 जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होंगे वेयर हाउस पल्लेदार

मध्यप्रदेश/शुभ संकेत: डबल इंजन भाजपा सरकार की मजदूर कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय संयुक्त श्रमिक मंच जिसमें...

बांकीमोंगरा मंडल में सुना मोदी जी के “मन की बात ” कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सुना

कोरबा -: देश , राज्य, जिला सहित मंडल स्तरीय में आज दिनांक 29 जून 2025 को देश के...
error: Content is protected !!