बिलासपुर:-सड़क पर जमावड़ा लगाकर केक काटने का मामला सामने आने पर थानेदार होंगे जिम्मेदार…. आईजी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट):बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी पुलिसिंग व्यवस्था दुरस्त करने सभी पुलिस अधीक्षको को निर्देश दिए हैं। जिसमे चौक चौराहा में लगने वाले युवकों के मजमे के साथ साथ सड़क पर केक काटने वाले युवकों के खिलाफ कार्यवाही करने कहा गया है। यही नहीं आईजी ने यह भी फरमान जारी किया है की सोशल मीडिया पर बन्दुक ,तलवार और केक काटकर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी…आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है की सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुँचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी। आईजी रतन लाल डांगी ने बताया की लगातार हो रही घटनाओ और हुड़दंग से लोग परेशान है ,जिनकी शिकायत आती रहती है…लोग बताते है की सड़क पर केक काटने की वजह से सड़क जाम हो जाता है और आने जाने में काफी दिक्कत होती हैं।.जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है की इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगो पर कार्रवाई करे। साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक चौराहो पर खड़े होने वाले मनचले लड़को और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करे।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...