बिलासपुर;-6 साल की बच्ची की फूड प्वाइजनिंग से मौत, 12 लोगों की बिगड़ी तबीयत..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-बिलासपुर में उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब खाना खाने के बाद परिवार के 12 सदस्यों और मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां फूड प्वाइजनिंग से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बाकी लोगों का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा का है।

दरअसल, ग्राम भदौरा में कुर्रे परिवार में लड़की की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन (44) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भदौरा आए थे। परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था।

भदौरा के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र राठौर ने बताया कि बारात लौटने के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोजन किया। दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था। लेकिन, रिश्तेदारों और मेहमानों की खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ गई। करीब दर्जन भर लोगों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इस दौरान धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की बात सामने आई है।

वहीं, इस घटना में बीमार मस्तूरी के सरगवां निवासी रमशीला (26) पति धनीराम, गोपाल टंडन (44), उसकी बेटी शीनू टंडन (14) बेटा शिरिष कुमार टंडन (16) सहित बाकी लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...