बीजेपी ने रामलाल रौतेल को प्रवक्ता बनाकर एक योग्य हाथों में सौंपी जिम्मेदारी की कमान – हनुमान शरण

Date:

Share post:

 

जिला अनपपुर पिछले दिनों बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पार्टी अध्यक्ष की सहमति से कुछ नई नियुक्तियाँ की गई है, इसमें अनूपपुर जिले को भी प्रतिनिधित्व मिला है, जिसके तहत जिले के अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वर्तमान कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल को पार्टी प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने से निसंदेह पार्टी को मजबूती मिलेगी। रामलाल रौतेल जी को प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने योग्यता की कद्र की है। रौतेल जी बीजेपी के समर्पित सिपाही हैं और अपनी गतिविधियों से हमेशा पार्टी के प्रति अपने समर्पण का परिचय देते रहते हैं, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए बीजेपी प्रदेश की शासन व्यवस्था में उन्हें कोई न कोई जिम्मेदारी सौंपती रही है। वर्तमान में शासन के एक सरकारी निकाय-कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत् हैं। अपनी “मृदुभाषिता” के कारण रामलाल रौतेल जनता के बीच भी पसंद किये जाते हैं। उनकी पार्टी प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति से बीजेपी की अनूपपुर जिला इकाई में इन दिनों हर्ष की स्थिति देखी जा रही है। जनता भी उन्हें प्रवक्ता नियुक्त किये जाने से काफी प्रसन्न है। रामलाल रौतेल जी को इस नई जिम्मेदारी के मिलने से जिले में बीजेपी के जनाधार में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। जो भी हो, रामलाल रौतेल को मिली सम्मानजनक जिम्मेदारी पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण स्थिति का परिचायक है।

बकलम- हनुमान शरण तिवारी एडवोकेट निवासी बम्हनी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...