बी एल ए के नियमों में परिवर्तन, मतदाता सूची में घोटाले की साजिश है : माकपा

Date:

Share post:

बी

भोपाल l चुनाव आयोग द्वारा बी एल ए के कार्यक्षेत्र में अचानक किया गया परिवर्तन मतदाता सूचियों में फर्जी नाम जुड़वाने की भाजपा को छूट देने की योजना का हिस्सा है l उल्लेखनीय है कि पहले के नियमों के मुताबिक बी एल ए जिस बूथ के लिए नियुक्त किया जाता था, वह उसी बूथ की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या इस बीच मर चुके या कहीं स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम कटवाने की प्रक्रिया तक अधिकृत था l अब नये नियम के तहत वह उस समूची विधानसभा में कहीं भी वोट जुड़वाने के फार्म भर कर देने या नाम कटवाने की सिफारिश कर सकता है l

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने इस नए प्रावधान का विरोध करते हुए कहा है कि यह सत्ताधारी पार्टी की सुविधा के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और विरोधी दलों के मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश का हिस्सा है l

माकपा नेता ने कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद बिहार की मतदाता सूची को लेकर जिस प्रकार के प्रश्न उठे हैं, चुनाव आयोग का यह कदम उन संदेहों को और पुख्ता करता है l जो लोकतंत्र के लिए तो चिंतनीय है ही, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवालिया निशान लगाता है, जो पहले से ही आमजनता की नजरों में गिर चुकी है l

माकपा नेता चुनाव आयोग से उक्त निर्णय वापस लेने की मांग की है

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...