ब्रेकिंग न्यूज़: अब टमाटर के लिए होने लगी हत्या? खेत में सो रहे किसान को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश:-आंध्र प्रदेश में एक और टमाटर किसान की हत्या हो गई है। पिछले सात दिनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है। सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले के खेत से किसान का शव बरामद किया गया। आरोप है कि रविवार की रात किसान टमाटर के खेत की रखवाली के लिए वहीं सोया था। उसी समय बदमाशों ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का दावा है कि टमाटर लूट की कोई घटना नहीं हुई है।

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने खेत के बगल में किसान का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक किसान की पहचान बत्तिला मधुकर रेड्डी (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। शव बरामद कर लिया गया। युवक के शरीर पर कई निशान हैं। हालांकि, पुलिस का अनुमान है कि किसान की हत्या विवाहेतर संबंध के चलते की गई होगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। खासकर टमाटर की कीमत ने खरीदारों के माथे पर बल डाल दिया है। देश के अलग-अलग राज्यों में टमाटर 100 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

ऐसे में टमाटर चोरी का आरोप लगा है। 13 जुलाई को इसी जिले के एक टमाटर किसान की हत्या का आरोप लगा था। उस वक्त 62 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया गया। किसान का नाम राजशेखर रेड्डी बताया गया।

कर्नाटक के हसन जिले के गनी सोमनहल्ली गांव में एक किसान के खेत से डेढ़ लाख रुपये के टमाटर चोरी होने की शिकायत आई है। आंध्र प्रदेश में एक सब्जी विक्रेता की दुकान से काफी पैसों की सब्जियां चोरी हो गईं। कर्नाटक के हावेरी में एक विक्रेता ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी दुकान में सीसीटीवी लगाया है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...