शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:- यशस्वी एग्रोटेक एण्ड रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड शाखा शीतल नाला के पास बागबहरा रोड़ महासमुंद का किसान मेला लगा हुआ था। जिस मेले में शुभम नाम का पंद्रह वर्षीय बच्चा भी गया था। जो भटकते भटकते जांजगीर जिले के ब्लॉक नवागढ़ पहुच गया है । जो देखने में तो मंद बुद्धि लगता है । पता नहीं इसके परिवार वालों का क्या हाल होगा पुछने पर बच्चा अपना नाम शुभम बताता है। पिता प्रहलाद केवट माँ मिरा भाई गजेंद्र गाँव बिजनू जिला महासमुंद बताता है। यह बच्चा चांपा रेलवे स्टेशन से आटो में बैठ गया। और नवागढ़ की ओर पहुचने लगा तब आटो वाले ने पुछा की कहा जाना तो गोल मोल जबाब सुन कर आटो वाला हैरान हो गया। और इसकी सुचना मिडिया में दी और शुभम को नवागढ़ थाने वालों के सुपुर्द कर दिया अगर आप लोग में किसी को भी इस बच्चे के परिवार वालों की जानकारी हो तो कृपया जांजगीर जिले के ब्लॉक नवागढ़ थाने में संपर्क कर बच्चे को उसके परिवार वालों के पास पहुचाने में सहयोग प्रदान करें
शुभ संकेत न्यूज़ जांजगीर जिले से ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज़:-पंद्रह साल का बच्चा भटक कर पहुचा जांजगीर चांपा जिले के ब्लॉक नवागढ़ में….
Date:


