
बांकी मोंगरा (अजय कुमार चौहान की रिपोर्ट) -: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत स्टाप डेम में उस समय भीड़ लग गई जब एक बच्चे की डेम में डुबने की सुचना मिली । बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कटाईनार स्टाफ डेम 3 बच्चे नहाने गये हुए थे । जिसमें से एक बच्चे के गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई । घटना लगभग दोपहर 3 बजे की है, जब जसवीर सिंह लगभग 16 वर्ष गहरे पानी में चला गया , तभी उसके साथ मौजूद उसके दोस्त ने आसपास के लोगों को आवाज दिया जिसके बाद आसपास में मौजूद कुछ लोग पानी में छलांग लगाकर पानी में डुबे बच्चे को बाहर निकाला गया, तबतक बच्चे की सांस थम चुकी थी । इधर आसपास के लोगों के द्वारा घटना की सुचना 112 को दिया एवं घटनास्थल में 112 की टीम एवं बांकीमोंगरा थाना स्टाफ पहुंचकर बच्चे को बांकीमोंगरा एसईसीएल हॉस्पिटल लाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक का नाम जसवीर सिंह पिता बबलू सिंह उम्र लगभग 16 वर्ष पता बांकीमोंगरा पुराना थाना की पीछे लाईन , वहीं इस घटना से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है मृतक के घर में लोगों की भीड़ लगी हुई है एवं देर शाम होने के कारण बांकीमोंगरा पुलिस शव को एसईसीएल हॉस्पिटल के मन्चूरी में रखा गया कल सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।


