करतला (आशीष नाहक) -: ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्राम पंचायत बस स्टैंड करतला में शुक्रवार 8 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के बीमारी का इलाज कर स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया जाएगा साध्य एवं असाध्य रोगों का निशुल्क निदान एवं उपचार किया जाएगा ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुष स्वास्थ्य मेला में डॉ. प्रशांत मेहर, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. श्याम चरण साहू, की ड्यूटी लगाई गई है शिविर प्रभारी डॉ. पूनम सिंह चौहान, ने बताया कि तय समय में शिविर में पहुंचकर ग्रामीण स्वास्थ्य उपचार व उचित परामर्श ले सकेंगे
ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्राम पंचायत बस स्टैंड करतला में शुक्रवार 8 सितंबर को आयोजन
Date:


