भवतरा में सजा विज्ञान मेला, बच्चों ने प्रयोगों से दिखाया कमाल

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट) -: जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत भवतरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में आज विज्ञान मेला का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार क्षमता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञान मेले में बच्चों ने सूक्ष्मदर्शी की सहायता से स्लाइड का अवलोकन किया तथा अम्ल और क्षार से जुड़े रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए। साथ ही सुचालक और कुचालक पदार्थों की पहचान, पदार्थों का वर्गीकरण एवं पृथक्करण की विधियाँ, चुम्बकीय और अचुम्बकीय पदार्थों का प्रदर्शन, तापमापी का उपयोग तथा पदार्थों की प्रकृति और अवस्थाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अंधविश्वासों और मिथकों के पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को भी सरल भाषा में समझाया।
“कबाड़ से जुगाड़” की थीम पर बनाए गए मॉडलों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। दो छात्राओं ने डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए अस्पताल का दृश्य प्रस्तुत किया और स्टेथोस्कोप के माध्यम से हृदय की धड़कन सुनाकर चिकित्सा उपकरणों की उपयोगिता को दर्शाया।
कार्यक्रम में ग्राम के युवा पंच विकास रात्रे, बीरेंद्र तिवारी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की शिक्षिका सस्मिता मैम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री के प्रधान पाठक अश्वनी कुमार रात्रे सहित अन्य शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस सफल आयोजन का मार्गदर्शन प्रधान पाठक के. एल. निर्मलकर एवं के. के. साहू के नेतृत्व में शिक्षकों के सहयोग से किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विज्ञान मेला ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई दिशा दी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेंद्रग्राम में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह संपन्न, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने...

हरदी बाज़ार क्षेत्र के एक घर के कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था जहरीला अहिराज सांप

कटघोरा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु कोरबा -: कोरबा जिला अपनी समृद्ध...

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 01 मार्च को

कोरबा -: आगामी 02 मार्च को होलिका दहन, 04 मार्च को होली पर्व तथा 21 मार्च को ईद-उल-फितर...

सूराकछार 3/4 माइंस में 31 वर्षों की सेवा के बाद धरखन केवर्त हुए सेवानिवृत्त

बाकी मोगरा -: बांकीमोंगरा SECL की सूराकछार 3/4 माइंस में 31 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले कर्मचारी...