मुख्य सड़क पर कथित अतिक्रमण! रात के अंधेरे में निर्माण, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यालय

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट)-: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत केसला के मुख्य सड़क मार्ग पर कथित रूप से मकान निर्माण किए जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। आरोप है कि विरोध के बावजूद रात के अंधेरे में निर्माण कार्य जारी है। परेशान ग्रामीणों ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

मामला यह है कि जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला का, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मुख्य सड़क पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत कनस्दा निवासी धर्मेंद्र कश्यप द्वारा इस मुख्य सड़क मार्ग पर मकान निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर भी निर्माण कार्य नहीं रुका और कथित रूप से रात के अंधेरे में काम जारी रखा गया। बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई कम होने से अब आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। स्कूल बस और अन्य बड़े वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दे कि सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी, जो केसला गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है। ऐसे में इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।

तो वही ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार मना किया, लेकिन रात में काम कराया जा रहा है। सड़क संकरी हो गई है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जहां इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत केसला के सरपंच अंबिका-अर्जुन यादव सहित कनस्दा के सरपंच और सैकड़ों ग्रामीण आज शिवरीनारायण तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम व तहसीलदार को लिखित ज्ञापन सौंपा। जहां प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इस कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगा, या फिर मुख्य सड़क पर बढ़ता निर्माण किसी बड़े हादसे का कारण बनेगा? यह अब देखने वाली बात है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल कोरबा -: सुशासन तिहार 2026...

कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री साव के आतिथ्य में डोंगा नाला में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 159 करोड़ से अधिक राशि...

स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने

अनुपपुर स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने कहावत तो आप सभी...