शुभ संकेत/कोरबा:-( कोरबा से नरेश पटेल की खास रिपोर्ट) भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल जी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा संबद्ध समस्त उद्योगों के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं के साथ कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के निवास पर जाकर सौजन्य भेंट/ मुलाकात किया गया एवं कोरबा को मंत्री पद का उपहार मिलने पर हर्ष प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ देकर देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सौजन्य मुलाकात के दौरान कोरबा जिले एवं प्रदेश के विभिन्न उद्योगों में व्याप्त श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा किया गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन जी के द्वारा समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। भेंट मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय श्री आर एस जायसवाल जी, जिला कोरबा के अध्यक्ष श्री शरद नायर, जिला मंत्री नवरतन बरेठ, उपाध्यक्ष श्री सुरेश साहू, कोरबा पश्चिम से वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एसके बंजारा, कमल नारायण यादव, अमर सिंह राठौर, कोरबा पूर्व से जी पी राजवाड़े, बिजली वितरण से श्री सलिल शर्मा, एनटीपीसी से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र राठौर, भरत साहू, जीपी सोनवानी, रथराम नेताम, बालको से आशीष चंद्रवंशी सहित अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता शामिल हुए।



