देश:-भारत की सबसे लंबी ट्रेन `विवेक एक्सप्रेस` हफ्ते में 2 बार चलेगी

Date:

Share post:

भारत की सबसे लंबी ट्रेन ‘विवेक एक्सप्रेस’, जो नौ राज्यों से होकर 4,189 किलोमीटर की दूरी तय करती है, अब असम के डिब्रूगढ़ से सप्ताह में दो बार चलेगी। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि रेलवे प्राधिकरण ने डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ मार्ग पर चलने वाली विवेक एक्सप्रेस की आवृत्ति को साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताह में दो बार करने का निर्णय लिया है।

विवेक एक्सप्रेस, जो पहले केवल डिब्रूगढ़ से शनिवार को चलती थी, अब 22 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

इसी तरह कन्याकुमारी से जो ट्रेन पहले गुरुवार को ही चलती थी, वह अब 22 नवंबर से प्रत्येक रविवार को अतिरिक्त रूप से चलेगी।

सीपीआरओ ने कहा कि ट्रेन, जिसके 4,189 किलोमीटर के रूट पर 59 स्टॉप हैं, 19 नवंबर, 2011 को शुरू की गई थी। यह ट्रेन पिछले 11 वर्षो से लगातार लोगों की सेवा कर रहा है।

एनएफआर, भारत के 17 रेलवे क्षेत्रों में से एक है, मेघालय और सिक्किम को छोड़कर, आठ पूर्वोत्तर राज्यों में से छह में, पश्चिम बंगाल के सात जिलों और बिहार के पांच जिलों में कहीं पूरी तरह से और कहीं आंशिक रूप से संचालित होता है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...