भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक सहित कलेक्टर – एसपी ने ग्राम रंजना एवं नोनबिर्रा में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

कलेक्टर झा ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा -: प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना व ग्राम नोनबिर्रा में दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर संजीव झा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्राम रंजना और नोनबिर्रा का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का भी अवलोकन किया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने दोनों जगह पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम रंजना एवं नोनबिर्रा में विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री द्वारा जनता से किए जाने वाले भेंट मुलाकात स्थल, हेलीपैड स्थल, पार्किंग स्थल एवं आवागमन की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं पर तेजी से काम करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम अभियान की कड़ी में 13 जनवरी को पाली-तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया और लाफा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री बघेल ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों और आम जनों से  संवाद किया था। इसी तारतम्य में अब अगली कड़ी में जिले के  कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना और नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर संजीव झा ने प्रशासनिक अमले के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...