*भोथिया के सरपंच रतन चौहान, सरपंच प्रतिनिधि राकेश चन्द्रा द्वारा बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।*

Date:

Share post:

जिला सक्ति ।

जैजैपुर: : भोथिया तहसील के ग्राम भोथिया मे स्थित महात्मा गांधी उच्च. माध्यमिक विद्यालय में 26जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक और उत्साह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी, देशभक्ति,गौरव और खुशी के रंग में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विधिवत पुजा अर्चना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच रतन चौहान, सरपंच प्रतिनिधि राकेश चन्द्रा एवं समस्त अतिथि गण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, सुवा, कर्मा गीत, पंथी गीत में मनमोहक प्रस्तुति हुआ एवं ग्राम सरपंच के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ जिसमें कक्षा दसवीं की छात्रा धनेश्वरी कुमारी चन्द्रा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्व.बिहारी लाल चंद्रा जी के स्मृति में प्रशस्ति पत्र शील्ड एवं प्रोत्साहन राशि पूर्व सरपंच श्रीमति कौशिल्या समारु चन्द्रा के घोषणा में सरपंच रतन चौहान एवं सरपंच प्रतिनिधि राकेश चन्द्रा द्वारा प्रदान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।इस अवसर पर महेंद्रपाल चन्द्रा अध्यक्ष शाला विकास समिति, प्राचार्य दाताराम साहु, सीताराम चन्द्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर ,पवन चन्द्रा,टीके साहु, शंकर लाल जांगड़े पुर्व प्राचार्य,दाऊराम चन्द्रा एवं छात्र छात्राएं और ग्रामीणों की सराहनीय उपस्थिति रही ।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...