मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Date:

Share post:

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सक्ती।

भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को विद्यालय का 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुसज्जित मंच पर भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी सत्यनारायण चन्द्रा, जिला पंचायत सभापति (महिला एवं बाल विकास) रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम चन्द्रा (जनपद उपाध्यक्ष, जैजैपुर), डॉ. शिवलाल यादव, टेकचन्द चन्द्रा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), सरपंच रतन चौहान, गंगाधर चन्द्रा, आशुतोष चन्द्रा (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति भोथिया) एवं मनहरण चन्द्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक अशोक चन्द्रा एवं प्राचार्या श्रीमती प्रमिला चन्द्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात कक्षा 11वीं की छात्रा अंजू साहू एवं साथियों द्वारा सरस्वती वंदना तथा कक्षा 8वीं की छात्रा सिम्मी एवं साथियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम इतने मनमोहक रहे कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम कब शुरू हुआ और कब समाप्त हुआ, इसका अहसास ही नहीं हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय संचालक अशोक चन्द्रा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बताते हुए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी सत्यनारायण चन्द्रा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर लगन, परिश्रम एवं ईमानदारी से पढ़ाई करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं— हरी चन्द्रा, कुंज बिहारी चन्द्रा, राम प्रसाद चन्द्रा, कन्हैया लाल सिदार, रघुनाथ कुमार यादव, सुरेश केवट, रवि कुमार यादव, फ्लेश्वरी सिदार, यामिनी चन्द्रा, गीतांजली कर्ष, प्रेमलता साहू, कुसुम चन्द्रा, ममता साहू, रितु साहू, खुशबू चन्द्रा, नंदिनी चौहान, भारती चौहान, पूर्णिमा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...