मनेंद्रगढ़ पुलिस ने चाकूबाजी की घटना का किया खुलासा – आरोपी गिरफ्तार ।।

Date:

Share post:

;मनेंद्रगढ़ पुलिस ने
दिनांक 05/09/2025 की रात्रि में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्रान्तर्गत चाकूबाजी की एक गंभीर घटना घटित हुई थी, जिसमें कारण राठौर की मृत्यु हो गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी एवं भय का वातावरण निर्मित हो गया था।

घटना स्थल घटना के पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय घटना स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण का निरीक्षण करते हुए फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु सख्त निर्देश दिए गए, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही की गई। सतत् प्रयास, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हत्या के इस जघन्य प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए इस पूरे प्रकरण में अभी तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 02 अपचारी बालक है 01 आरोपी फरार हैं

जप्तीः- घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः

1. ऋतिक मिश्रा आ. स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़

2. रौनील मिश्रा उर्फ कुक्कू आ. स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़

3. भावेश पाटील आ. धनंजय पांडुरंग पाटील उम्र 26 वर्ष निवासी जलगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र

4. रशीद खान आ. स्व. हमायु खान उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 पेंड्रा दफाई मनेंद्रगढ़

5. अमन केवट उर्फ बुटई आ. राकेश केवट उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 बस स्टैंड मनेंद्रगढ़

6. सचिन जैन आ. स्व. जय कुमार जैन उस 42 वर्ष निवासी वार्ड नं. 9 पेंड्रा दफाई मनेंद्रगढ़

7. प्रभात सौंधिया आ. गंगा प्रसाद सौंधिया उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़

फरार आरोपीः

1. अक्कू उर्फ अकरम

इस संबंध में थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2025, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की कार्रवाई सतत् जारी रहेगी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय का नागरिकों से अपील है:- किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में अमन-शांति कायम रहे।

हत्या के आरोपी को पकड़ने वाली टीम का विवरणः- निरीक्षक दीपेश सैनी, उप निरी. सुनील तिवारी, सउनि

राकेश शर्मा, सउनि किशन चौहान, प्र.आर. संतोष सिंह, रवि शर्मा, नीरज पढ़ियार, राकेश शर्मा, सुनील रजक, आर. मंगल मूर्ति, उतरा कश्यप, प्रदीप लकड़ा, रोशन उके, परमीत सिंह, शाहबाज अंसारी,

साइबर सेल सेः- प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, आर. जितेन्द्र ठाकुर भूपेंद्र यादव, राकेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...