महरा समुदाय के समग्र विकास के लिए युवाओं का क्षमतावर्धन सामाजिक संगोष्ठी सम्पन्न

Date:

Share post:

सामाजिक सद्भाव एवं आर्थिक सुदृढता के लिए ” महरा समुदाय का विकास, सांस्कृतिक परंपरा, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसर ” विषय पर सामाजिक संगोष्ठी ग्राम उमनिया,तह पुष्पराजगढ़ मे आयोजित की गई है | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार सोनकर जी विभागाध्यक्ष- अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग,इंदिरा गाँधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (म.प्र.) विशिष्ट अतिथि मे श्रीमती अंजनी जी,एडवोकेट एवं शोध छात्रा
इंदिरा गाँधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक एवं डॉ.डी.ए.प्रकाश खाण्डे, शा.कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, जिला -अनूपपुर उपस्थित रहे हैं | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शीतल प्रसाद महरा जी ने किये | अथितियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारम्भ किया गया | मुख्य अतिथि डॉ.सोनकर जी ने महरा समुदाय को अग्रसर करने हेतु उच्च शिक्षा में जाने और अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहन देते हुए अपने उद्बोधन को सारगर्भित बनाने के लिए उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन के संघर्षों के कुछ कुड़ियों को जोड़ते हुए महरा समुदाय को पढ़ने और बढ़ने की प्रेरणा दिए | इसी कड़ी में श्रीमती अंजनी जी ने नारी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा करते हुए महरा समुदाय को शिक्षा पर अधिक जोर देने का मार्गदर्शन किए | डॉ.डी.ए.प्रकाश खाण्डे जी ने अपने उद्बोधन में समाज को शिक्षा के प्राप्त करने के लिए नशा से दूर रहें, संगठित रहने का सुझाव दिए एवं अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अच्छे विद्यालयों का चयन करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिये | श्री रविंद्र कुमार साकेत जी ने महरा समुदाय के समग्र विकास में सामाजिक बुराइयों को दूर करने का विचार व्यक्त किये तथा शैक्षिक विकास, उन्नत कृषि योजना पर चर्चा किये | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शीतल प्रसाद जी ने महरा समुदाय के विकास, रोजगार और शिक्षा मे आने वाली बाधाओ एवं समाज के संघर्ष पर अपना विचार व्यक्त किये | कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री कमल कुमार कुरूमेश्वर शिक्षक जी ने अपने सार्थक शब्दों में जन समुदाय को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये | अंत में श्री बलराम चंद्रवंशी जी ने कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए सारगर्भित शब्दों में आभार प्रकट किये | इस कार्यक्रम में महरा समुदाय के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे – जिसमें श्री शीतल प्रसाद चंद्रवंशी, बलराम प्रसाद, रामविलास,कमल कुमार कुर्मेश्वर,भगवान दास जी,अंगद प्रसाद,अवधेश प्रसाद चंद्रवंशी,चंद्रिका प्रसाद,दीनबंधु, मुकेश कुमार चंद्रवंशी रोहित चंद्रवंशी आदि माताएं एवं बहने उपस्थित रहे |

Related articles

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन कोरबा -: कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के...
error: Content is protected !!