महिला आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त तक

Date:

Share post:

 

कोरबा

शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ में मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) से वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट सीजीस्टेट डाट जीओव्ही डाट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की इस वेबसाईट पर प्रवेश विवरणिका उपलब्ध है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। सत्र 2025 से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अहर्ता एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका में उपलब्ध है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 16 अगस्त 2025 तक निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...