मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भांठा पारा कोराई में न्योता भोज एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया

Date:

Share post:

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट)-: मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भांठा पारा कोराई में न्योता भोज एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया।
केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालित है। जन भागीदारी से न्योता भोज कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भांठा पारा कोराई में न्योता भोज कार्यक्रम रखा गया। बच्चों को भोजन के साथ केला, खीर, पुड़ी परोसा गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया एवं कक्षा एक से आठ के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को एवं रसोइयों को सम्मानित किया गया। शाला के प्रधान पाठक पी एल साहू द्वारा सभी बच्चों को पेन एवं रुमाल प्रदान किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू ने बताया कि हमारी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक स्कूल को न्योता भोज कराती है। उन्होंने नशा मुक्ति पर लोगों को समझाया नशा से छुटकारा पाने का उपाय भी बताया। हाई स्कूल देवरी के प्राचार्य के एस तंवर न्योता भोज के विषय में अच्छी जानकारी दी। इस अवसर पर समिति के साबित राम साहू, लीलाधर साहू, हरिशंकर दिवाकर, नेहरू कश्यप, रामप्रसाद साहू, रोहित ओगरे, स्कूल प्रधान शिक्षक ,शिवधन साहू, गोपाल सिंह पोर्ते, रामकुमार दुबे,श्यामसुंदर, कृष्ण कुमार ,रमेश, एवं शाला समिति के चंद राम, पंच राम, रमेश के अलावा काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए और सहयोग किए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...