मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कोरबा और कटघोरा में 31 मार्च को

Date:

Share post:

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा -: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे से दशहरा मैदान निहारिका और कटघोरा के कंवर समाज भवन मीरा टॉकीज के पास में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कन्या विवाह कार्यक्रम में कोरबा में 51 और कटघोरा में 74 जोड़ो का विवाह कराया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत होंगे और अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास, पंजीयन, स्टाम्प मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जय सिंह अग्रवाल करेंगे।
          इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार  मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर ननकीराम कँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद आदि शामिल होंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...