मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रहेंगे कोरबा जिला प्रवास पर

Date:

Share post:

विधानसभा क्षेत्र कटघोरा के नोनबिर्रा और रंजना में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता से करेंगे सीधे संवाद

कोरबा -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11ः00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12ः00 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2:00 बजे ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:50 बजे रंजना में ही जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में संवाद करेंगे। कटघोरा विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां संध्या 5:30 बजे से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात शाम 7:00 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे। इसके पश्चात शाम 7:00 बजे कटघोरा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों का भी निराकरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल 13 जनवरी को विधानसभा पाली तानाखार के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात किए थे। इसी कड़ी में आज कटघोरा विधानसभा के रंजना और नोनबिर्रा में भेंट-मुलाकात करेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...