मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को दी सौगात

Date:

Share post:

25 हजार वर्गफीट में किया गया है तैयार

ट्रैफिक और वाहन पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात

बिलासपुर -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बिलासपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को कलेक्टोरेट परिसर में लगभग 25 हजार वर्गफीट में निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात दी। मल्टीलेवल कार पार्किंग से शहरवासियों को पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि 16 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बनाए गए मल्टीलेवल कार पार्किंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और बनाया गया है, जिसमें 257 कार और 333 बाइक पार्किंग की क्षमता है। इस बिल्डिंग में सीढ़ियों के अलावा दो लिफ्ट भी लगाया गया है तथा आपातकाल के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम भी है। शहर का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाका नेहरू चौक-कलेक्टोरेट और उसके आसपास का क्षेत्र है, जहां पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या हमेशा बनी रहती है। सभी शासकीय कार्यालय, न्यायालय इसी क्षेत्र में है इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। शहरवासियों को पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से जुझना पड़ता था। मल्टीलेवल कार पार्किंग के शुरू होने से पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या निजात मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छ.ग. पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...