बिलासपुर:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोंड़पारा में गणेश रजक के घर पर चखा स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने बिलासपुर के गोंड़पारा नगर निवासी गणेश प्रसाद रजक के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। रजक परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

रजक परिवार ने मुख्यमंत्री को बड़ी ही आत्मीयता से भोजन परोसा, यहां मुख्यमंत्री को खाने में गिल्की, गोभी भाटा, ग्वार फल्ली, परवल आलू, जिमी कांदा, लौकी दाल, कांदा भाजी एवं आम की चटनी परोसा गया।

घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में पाकर श्री गणेश प्रसाद रजक और उनके परिवार के लोग बड़े प्रसन्न हुए। घर के मुखिया श्री रजक ने कहा कि हम जैसे एक छोटे से व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री जी का आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह हमारे परिवार के लिए सदा यादगार रहेगा।

श्री रजक समाज के प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं, जो रजक विकास परिषद कार्य समिति सदस्य एवं जिला बिलासपुर बैसवारा रजक समाज के महामंत्री के पद पर रहे हैं। इनके परिवार में 5 भाई थे, जिनमें से 2 भाइयों के निधन पश्चात श्री रजक पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं और उन्हें एक सूत्र में बांधे रखे हैं।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...