मेसर्स ए.सी. बी.(इंडिया) लिमिटेड , पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत  वृक्षारोपण अभियान ” एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ आयोजित किया….

Date:

Share post:



शुभ संकेत/चाकाबुड़ा:- (विनोद साहू की रिपोर्ट)पौधारोपण को आज लोगों ने पर्यावरण के साथ-साथ अपने भविष्य व अगली पीढ़ी की समृद्धि से भी जोड़ दिया है। यही कारण है कि बीते एक दशक में यह एक अभियान का रूप लिया है। भले ही पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लोग पौधारोपण करते हैं लेकिन उनके अंदर उस वृक्ष के सहारे भविष्य को सहेजने की कामना अवश्य रहती है।इस कार्यक्रम में  मेसर्स ए.सी. बी.(इंडिया) लिमिटेड , पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत  वृक्षारोपण अभियान ” एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ आयोजित किया  है। यह अभियान 15  सितम्बर 2025  को दोपहर 12:00 बजे   भारी बारिश में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकाबुड़ा,शिव मदिर चाकाबुड़ा, तालाब , रोड किनारे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ए.सी. बी.(इंडिया) लिमिटेड के  अधिकारीयों द्वारा किया गया    । वृक्षारोपण एक सराहनीय कार्य है, जो न केवल हमारे रहने की जगह  गांव या शहर हो सभी जगह को हरा-भरा बनाने में मदद करेगा, बल्कि वायु की गुणवत्ता में सुधार और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायक होगा।  इस पौधा रोपण कार्यक्रम में  270 मेगावॉट  के  सयंत्र प्रमुख  श्री राजेश कुमार सोनकर , इंजीनियर  श्री सुनील कुमार यादव,  नितेश कुमार श्रीवास्तव , पर्यावरण अधिकारी कुन्दन  सिंह मरकाम , दिलीप नेताम (पत्रकार नई दुनिया)  और चाकाबुड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती  उमा बाई  , सरपंच पति श्री राम कुमार मरकाम , श्री धरमपाल विश्वकर्मा, श्री लोमस कुमार यादव, अनिल कुमार पटेल , कोमल प्रसाद श्रीवास, रति राम सिदार आदि के सहयोग से 700  पौधे रोपित किये गए इस  सहयोग और भागीदारी से यह अभियान  सफल रहा है इससे  समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ी है और बच्चे बूढ़े सभी इस इस अभियान का हिस्सा बने  इस अभियान में चाकाबुड़ा में  कुल  4000 पौधे रोपित किया जाने लक्ष्य रखा गया है |  इस पौधा रोपण कार्यक्रम में  270 मेगावॉट  के  सयंत्र प्रमुख  श्री राजेश कुमार सोनकर जी का सन्देश रहा  कि  ” पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है, पौधरोपण कर समाज हित में , पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण, वायु संरक्षण  एवं जन-स्वास्थ्य हेतु सभी एक पौधा जरूर लगाए और उसका पालन करें |

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...