मोंगरा बस्ती के कुछ घरों में गिरा विशालकाय पेड़ के हिस्से , बाल- बाल बचे परिवार , निरीक्षण करने पहुंचे पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा

Date:

Share post:

बाक़ी मोगरा -: कोरबा दो दिन से तेज आंधी – तुफान के साथ भारी वर्षा हुई जहां कुछ स्थानों में कई पेड़ भी गिरने जैसे घटना सामने आई है । वहीं मोंगरा बस्ती में भी एक विशालकाय सुखे पेड़ के कुछ हिस्से टुट कर गिरा जिसमें दो घरों में भारी नुक़सान भी हुई है , वहीं विशालकाय पेड़ के कुछ हिस्से गिरने से घर में मौजूद परिवार के लोग बाल- बाल बचे वहीं एक बच्चे को चोटें आई हैं । कुछ ग्रामीण पेड़ से संबंधित समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के पास पहुंचे जहां नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द यह समस्या को दुर किया जाए और पीड़ित परिवार के घरों में जो नुकसाने हुई है व पीड़ित परिवारों का सहयोग प्रदान करते हुए मुआयना प्रावधान को पुरा करने का प्रयास करें । वहीं मोंगरा बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि सुखे पेड़ को कटवाने को लेकर पिछले चार माह पूर्व से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ सहित अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है साथ ही एसडीएम , कलेक्टर के पास भी ज्ञापन सौंप चुके हैं । किन्तु आज तक किये गये शिकायत को निराकरण नहीं हुआ और आज बड़ी दुर्घटना होते – होते बच गया । सुखे विशालकाय पेड़ कभी भी घरों में गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना भी हो सकता है । नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहां कि कुछ ग्रामीण मेरे पास पेड़ से संबंधित समस्या लेकर आये हुए थे जहां सभी का बात सुनते हुए जानकारी लिए और घटनास्थल पहुंचकर हमने निरीक्षण किया । तत्पश्चात पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द पेड़ से संबंधित समस्या को दूर किया जाए ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...