मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन अन्नदाता के साथ कर रहा छल, दरबदर ठोकरें खाने हुआ मजबूर !

Date:

Share post:

 

 

15 साल से जूझ रहा किसान जमीन गई वादे झूठे अब मौत ही एकमात्र रास्ता

 

समर्थ सहारा, शाबिर अली खान

 

अनूपपुर/जैतहरी। अनूपपुर जैतहरी तहसील हल्का पटवारी आमगांवा गांव के किसान संतोष राम राठौर पिता चरकू प्रसाद आज अपनी ही जमीन पर बेगाने हो चुके हैं 15 साल पहले एकड़ प्रशासन ने उनकी 10 एकड़ जमीन मोजर बेयर कंपनी को दे दी थी, वादे किए गए थे आर्थिक स्थिति सुधारने और नौकरी देने के लेकिन आज वही संतोष राम न केवल जमीन विहीन हैं, बल्कि मानसिक रूप से इतने टूट चुके हैं कि मौत को गले लगाने को तैयार हैं।

 

संतोष राम बताते हैं हर दरवाजा खटखटा चुका हूँ अनुविभागीय अधिकारी से लेकर कलेक्टर, पुनर्वास

 

अधिकारी, विधायक, पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह लेकर सासंद तक हर बार झूठे आश्वासन मिले, लेकिन हक की एक पाई तक नहीं उनकी आवाज भर्रा जाती है जब वह बताते हैं कि न तो बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं, न परिवार का पेट भर पा रहे हैं इस

 

व्यवस्था से लड़ते-लड़ते थक चुका हूँ। अब लगता है इस दुनिया को अलविदा कह देना ही समस्या का अंत होगा वह कहते हैं, आँखों में निराशा लिए।

 

स्थानीय लोग बताते हैं कि संतोष अकेले नहीं हैं जो ऐसी विपत्ति झेल रहे हैं। कई अन्य

 

किसान भी मोजर बेयर कंपनी और प्रशासन के खोखले वादों का शिकार हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार संगठनों ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संतोष राम ने आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। उनकी इस हालत ने पूरे इलाके में एक बार फिर उस सवाल को जन्म दिया है जो अक्सर भूमि अधिग्रहण के मामलों में उठता रहा है क्या विकास की कीमत गरीबों की जिंदगियाँ ही चुकानी होगी?

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...