मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-जशपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटों के भीतर मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,10,000 रुपये आंकी गई है।

यह चोरी की वारदातें पत्थलगांव, लैलुंगा और धरमजयगढ़ क्षेत्र से की गई थीं। प्रकरण थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 121/25, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1.सूरज मांझी (21) – निवासी छापरपानी, थाना लैलुंगा
2.राजकिशोर मांझी (19) – निवासी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़
3.गजेन्द्र चौहान (22) – निवासी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़
4.आकाश मांझी (20) – निवासी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़
घटना का विवरण:
प्रार्थी जोगी लकड़ा ने 4 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून की रात उसकी TVS Raider मोटरसाइकिल (CG 14 MU 8666) को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर व सायबर सेल से सूचना मिली, जिस पर संदेही आकाश मांझी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की।

इसके आधार पर पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी पकड़ा और उनसे दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, जो धरमजयगढ़ और लैलुंगा क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

इस सफलता में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पाण्डेय, प्र.आर. त्रिनाथ यादव, आर. पदुम वर्मा, आर. आषीशन प्रभात टोप्पो और आर. तुलसी रात्रे की सक्रिय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। साथ ही रायगढ़ पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर आगे की जांच जारी है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...