मोदी जी की गारंटी पूरी करने की मांग, हजारों मितानिनों ने रैली निकालकर कलेक्टर सक्ती को सौंपा ज्ञापन

Date:

Share post:

 

जिला ब्यूरो चीफ हलधर साहू
सक्ती।

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर जिलेभर से हजारों की संख्या में मितानिनें मंगलवार को सक्ती जिला मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान मितानिनों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

मितानिन संघ का कहना है कि मोदी जी की गारंटी के तहत चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। मितानिनों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर की लगभग 72 हजार मितानिनें जंगी प्रदर्शन करेंगी। इसके तहत मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव करने के साथ-साथ प्रदेशव्यापी चक्काजाम भी किया जाएगा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें –

मितानिन (आशा) कर्मियों को NHM के अंतर्गत स्थायी किया जाए।

मितानिन कर्मचारियों के मासिक मानदेय में कम से कम 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।

मितानिन कार्यक्रम को पुनः NGO के माध्यम से संचालित किए जाने का प्रस्ताव तुरंत निरस्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे वर्षों से गांव-गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। वादों को पूरा करने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...