यह जनचौपाल है, लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हैं, गिफ्ट लेने के लिए नहीं

Date:

Share post:

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमनागरिकों की समस्याएं

गरीब साबू बाल्मीकि के बेटे के उपचार के लिए दिए निर्देश, शिवकुमारी का बना राशनकार्ड

कलेक्ट्रेट गेट में बंद एटीएम का होगा पुनः संचालन

कुल 165 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जनचौपाल में आमनागरिकों की समस्याओं को सुना। जनचौपाल में अपनी फरियाद लेकर पहुँचे गरीब साबू वाल्मीकि ने जब कलेक्टर को बताया कि उनके सात साल के बेटे को बीमारी है। झटका भी आता है। वह खुद भी बहुत गरीब है तो कलेक्टर ने साबू वाल्मीकि (बदला हुआ नाम) के बेटे के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जनचौपाल में कुछ लोग कलेक्टर को उपहार देने उनका स्वागत करने पहुँचे थे। जनचौपाल की कतार में आएं ऐसे लोगों से कलेक्टर ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ कहा कि यह जनचौपाल है,लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए लगाया गया है, यहाँ स्वागत और गिफ्ट की आवश्यकता नहीं है, वापस जाइये या कोई समस्या हो तो बताइए। उन्होंने गिफ्ट लेने और खुद के स्वागत से इंकार कर दिया।
  कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनचौपाल में कुल 165 आवेदन आएं। जनचौपाल में आवेदकों ने भिलाई बाजार में एटीएम लगाने, पेंशन की मांग, अवैध निर्माण को हटाने, उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड बनाने, जीपीएफ भुगतान सहित आर्थिक सहायता की मांग की। जनचौपाल में स्कूल की बालिकाओं ने छात्रावास की मांग की तो कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एटीएम का होगा पुनः संचालन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

जनचौपाल में एक आवेदक द्वारा बताया गया कि पूर्व में खाताधारकों की सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गेट में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लगाया गया था। विगत कुछ माह से एटीएम की सेवाएं बन्द कर दी गई है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इसे खाताधारकों के लिये आवश्यक और आवेदक की मांग को वाजिब बताते हुए लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि बन्द एटीएम का संचालन पुनः प्रारंभ की जाए।

आवेदिका शिवकुमारी का तत्काल बना राशनकार्ड

जनचौपाल में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई की शिवकुमारी ने अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया तो कलेक्टर ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर तत्काल ही उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही खाद्य विभाग ने शिवकुमारी के नाम पर राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी कर जनपद पंचायत के माध्यम से कार्ड प्राप्त करने कहा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...