युवा कांग्रेस जिला कोरबा(ग्रामीण) ने एसईसीएल के खिलाफ किया अनोखा आंदोलन

Date:

Share post:

हरदीबाजार बायपास के उचित रखरखाव,खदान में नियोजित प्राइवेट कंपनियों में ओपन भर्ती एव सिविल कार्यो में स्थानिय बेरोजगारों के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग

मांग को लेकर एसईसीएल प्रबन्धन के सामने के गाड़ियों को साफ करके विरोध दर्ज करवाया

कोरबा -: युवा कांग्रेस जिला कोरबा (ग्रामीण) द्वारा युवा काँग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में एसईसीएल प्रबन्धन के खिलाफ हरदीबाजार सड़क की रखरखाव,प्राइवेट कंपनियों में खुली भर्ती का आयोजन एव सिविल कार्यो में स्थानिय बेरोजगारो के लिए सिविल कार्यो में कोटा निर्धारित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते एसईसीएल गेवरा सीजीएम कार्यालय में अधिकारियों के गाड़ी को पोछते हुए नौकरी की मांग की गई एव जल्द से जल्द उचित निराकरण की मांग की एव सीएमडी के नाम का पत्र एसईसीएल प्रबन्धन को सौपा एव 7 दिवस में कार्यवाही न होने की दशा में युवा कांग्रेस खदान बन्द करवाने हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रबन्धन की होगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की एसईसीएल की लापरवाही तो जगजाहिर है परन्तु वर्तमान में गेवरा दीपका कुसमुंडा क्षेत्र में लापरवाही अपने चरम पर है हमारे द्वारा देखा गया है कि उत्पादन को लेकर जितनी सजग एसईसीएल है जनहित को लेकर उससे कहि ज्यादा उदासीनता हरदीबाजार से लेकर दीपका बायपास की स्थिति बहुत ही ज्यादा जर्जर हो गई है धूल का गुब्बारा उड़ रहा है बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है पूर्व में प्रतिबन्ध करने के बाद भी बड़े वाहनों का आना जाना प्रारम्भ है आमजनों का आना जाना दुस्वार हो गया है आमजन अपने जिंदगी को हाथ मे रखकर सफर कर रहे है इसके अलावा प्राइवेट कंपनी में भर्ती के लिए भी इनके द्वारा सिफारिश सिस्टम लागू है इसके लिए भी खुली भर्ती का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मौका मिल सके
साथ ही साथ युवाओ के एसईसीएल द्वारा जारी सिविल कार्यो में भी स्थानिय बेरोजगारों के लिए कोटा निर्धारित किया जाए।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा एव कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा की आज हमारे द्वारा एसईसीएल सीजीएम कार्यालय गेवरा में अधिकारियों के सामने गाड़ियों की सफाई करके एव नारेबाजी करने के साथ ही साथ प्रबन्धन को चेतावनी दी गई कि मामले को संज्ञान में लेकर एसईसीएल गेवरा दीपका कुसमुंडा को निर्देशित किया जाए कि हरदीबाजार दीपका बायपास की स्थिति ठीक करें साथ ही प्राइवेट कंपनी में भर्ती हेतु खुली भर्ती आयोजित करें एव सिविल कार्यो में बेरोजगारों के लिए कोटा निर्धारित किया जाय। 7 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने के दशा में हमारे द्वारा खदानों को बंद करवाया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी होगी।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष दीपेश यादव,पूर्व महासचिव रामकुमार पटेल,राजेश मनहर,अमर पटेल,रामकृष्ण,मुकेश सिंह उसरवर्षा,आशीष मित्तल,मंदीप शर्मा,गौरव श्रीवास्तव,मनीष कुमार,अजय यादव,मनीष यादव,अभिमन्यु मानिकपुरी,सोनू यादव,राजेश,बिट्टूराव,सुजीत,गोलू,आशीष, रोहित,लक्ष्मी,दिलीप,राहुल,वीरेंद्र यादव,और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...