ढेलवाडीह :- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र ग्राम अरदा में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, महासचिव शत्रुहन पटेल के नेतृत्व में हितग्राही अभियान की शुरुआत की।
छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हितग्राही कार्ड अभियान चालू किया हैं।
प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर सरकारी योजना का हितग्राही नहीं बन पाया तो उनको जोड़ने का अभियान है हितग्राही कार्ड अभियान। 9090029090 रजिस्ट्रेशन नंबर लॉन्च करके लोगों तक डिजिटली भी पहुंच रही है सरकार।
भूपेश सरकार अपनी हितग्राही योजनाओं के लिए। इस बार का चुनाव कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर, अपनी सरकार के कामकाज पर लड़ने जा रही है। हितग्राही कार्ड कैंपेन कांग्रेस पार्टी के डोर टू डोर भेंट मुलाकात का शुभारंभ है।
इस अभियान के शुभारम्भ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, महासचिव शत्रुहन पटेल, शनिदेव, अमरदास, अशोक पटेल, परमेश्वर कंवर, संजूदास सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों मौजूद थे।
रहमान खान के नेतृत्व में अरदा क्षेत्र में चला हितग्राही कार्ड अभियान
Date:


