राज्यपाल के नाम ज्ञापन, तहसीलदार की सेवा समाप्ति की मांग तेज

Date:

Share post:

 

सक्ती। जिले के भोथीया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरस में जमीन विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित किसान परिवार के द्वारा अपनी निजी भूमि पर अवैध कब्जा और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामले के अनुसार, खसरा नंबर 545, रकबा 0.028 हेक्टेयर भूमि पर पुनीराम साहू, मनीराम साहू एवं यमुनाशंकर साहू द्वारा कथित रूप से बलपूर्वक कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित कब्जाधारी अपने हिस्से की जमीन पहले ही अन्य को बेच चुके हैं, इसके बावजूद वे उनकी जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं।

इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पुनीराम साहू और रत्ना वैष्णव द्वारा उनके भूमि के सामने का रास्ता बंद कर दिया गया है। रत्ना वैष्णव द्वारा उक्त रास्ते पर स्थायी रूप से मकान निर्माण करने की कोशिश की गई, जिसे रोकने के लिए पीड़ित परिवार ने तहसील कार्यालय में लिखित आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित किसान का कहना है कि उन्होंने भोथीया तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत के समक्ष वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, इसके बावजूद न तो अवैध कब्जा हटवाया गया और न ही निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई। उन्होंने तहसीलदार पर आरोप लगाया कि वे कब्जाधारियों का पक्ष ले रहे हैं और अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

मामले से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कावेरी मरकाम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, जमीन को मुक्त कराकर वापस दिलाने तथा तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत और पटवारी संजय लहरे के खिलाफ सेवा समाप्ति सहित सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित पीड़ित परिवार ने राज्यपाल को मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग किया है।

Related articles

लड़ाई विकास बनाम राजनीति की नहीं लड़ाई टेंडर में नियमों के पालन

शासन के पैसों के दुरुपयोग,ख़राब क्वालिटी के निर्माण कार्यों की जाँच का है पार्षद तेजप्रताप सिंह,बाल्की कुजूर,आशा साहू,संदीप डहरिया,तालिका...

सीटीएस (CTS) कोर्स डिटेल* > भारत सरकार के डीजीटी मंत्रालय द्वारा संचालित (पूर्णतः निःशुल्क पाठ्यक्रम)

*पाठ्यक्रम का नाम :-* 1. इंडस्ट्रियल फ़िटर ट्रेड 2. ऑटोमोटिव वेल्ड टेक्निशियन *पाठ्यक्रम अवधि*:- 2 वर्ष *आयु सीमा*:- न्यूनतम 18 वर्ष से...

अधीक्षण अभियंता (AC) का कहना हैं जो पैसा देगा उसे हम विद्युत कनेक्शन देंगे दस्तावेज वैध हो या अवैध हम सिर्फ पैसे के लिए...

जैतहरी:- मामला अनूपपुर जिला के अंतर्गत जैतहरी नगर के वार्ड नंबर 5 हाल निवासी जैतहरी और पुस्तैनी निवासी...

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर सक्ती में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

सक्ति, 25 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा एक...