राज्योत्सव कार्यक्रम में सजेगा बिहान बाजार, छत्तीसगढ़ी व्यजनों का भी मिलेगा स्वाद

Date:

Share post:

कोरबा -: राज्योत्सव के अवसर एक नवंबर को  स्थानीय घंटाघर मैदान पर बिहान बाजार भी सजेगा। जिले के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाये गये विभिन्न लोकल प्रोडक्ट शहरवासियों की खरीदी के लिए इस बाजार में उपलब्ध रहेंगे। बिहान बाजार में चटपटे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी शहरवासी ले सकेंगे। राज्योत्सव स्थल पर लग रहे बिहान बाजार में महिला समूहों द्वारा बनाये गये गोबर के दिये और कला कृतियां, आकर्षक हैंडलूम उत्पाद, कोसा साड़ियां और अन्य ड्रेस मटेरियल, बांस कला कृतियां, बैग, पर्स, एलईडी बल्ब, डिटर्जेट पावडर, जूट के बने सामान और सुगंधित साबुन भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। बिहान बाजार में स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के पापड़, आचार, पौष्टिक लड्डू, जैविक दवाईयां और सुगंधित चावल आदि भी शहरवासी खरीद सकेंगे। यहां स्थानीय किसानों द्वारा प्रसंस्कृत काजू, चिरौंजी आदि भी मिलेगी। बिहान बाजार के साथ ही राज्योत्सव स्थल पर लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा। शहरवासी इस दौरान डूबकी, ईढिहर, लाल भाजी, ठेठरी, खुर्मी, चौसेला, अंगाकर रोटी, चिला, सलोनी, फरा आदि व्यंजनों का भी राज्योत्सव स्थल पर स्वाद ले सकेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...