राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का राजिम में होगा आयोजन, प्रथम पुरस्कार के रूप में मिलेंगे पांच लाख रूपए

Date:

Share post:

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने जिले में तीन चरणों में होगा रामायण मण्डलियों के मध्य प्रतियोगिता

कोरबा -: राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह प्रतियोगिता गरियाबंद जिले के राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलों को क्रमशः 5 लाख रूपये, 3 लाख रुपए और 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले में तीन चरणों में रामायण मण्डलियों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। 15 दिसंबर 2022 तक ग्राम पंचायत स्तर पर रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित होगी। जनपद पंचायत स्तर पर यह प्रतियोगिता 25 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिला स्तरीय विजेता रामायण मण्डली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
      कलेक्टर संजीव झा ने जिले में रामायण मण्डली प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करते हुए मण्डलियों की प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जिले के मानस मण्डलियों का संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन करने के भी निर्देश दिए हैं। संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्य यंत्र खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। सक्रिय मानस मंडलियां संस्कृति विभाग के वेबसाइट में जाकर पंजीयन करा सकते है। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिले के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में सक्रिय मानस मंडलियों को संबंधित जनपद पंचायत स्तर के प्रतियोगिता में शामिल किये जाने के निर्देश भी दिए गए है। संबंधित नगरीय निकायों के ओर से एक विजेता दल को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु चयन कर भेजने की जिम्मेदारी संबंधित नगरीय निकाय के आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...