रायपुर : महतारी वंदन योजना : महिलाओं के सपने होंगे पूरे

Date:

Share post:

श्रीमती सुहावन की अपने पोता-पोती के उज्जवल भविष्य की चिंता हुई दूर

रायपुर -: हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़े। एक अच्छे वातावरण में जीवनयापन करे, शिक्षक, डॉक्टर-इंजीनियर बने, लेकिन कई बार आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। यह सपना है मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही की 65 वर्षीय श्रीमती सुहावन साहू का। वह अपने पोता-पोती को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहती थी और उनके भविष्य को संवारना चाहती थी। लेकिन वह अपने आर्थिक परेशानी के चलते यह सपना पूरा नहीं कर पा रही थीं। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के शुरू होने से श्रीमती सुहावन जैसी कई महिलाओं के छोटे-छोटे सपने अब पूरे हो सकेंगे। योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग श्रीमती सुहावन अब अपने पोता-पोती की बेहतर शिक्षा के लिए कर सकेंगी।

    श्रीमती साहू ने बताया कि उनका सपना था कि अपने पोता-पोती को डॉक्टर- इंजीनियर बनाने का है। उनके घर की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं दिला पाई थी, लेकिन अब वह अपने पोता-पोती को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाकर उनका भविष्य उज्जवल बनाना चाहती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी पर अमल करते हुए महतारी वंदन योजना की शुरूआत करने का स्वागत किया है।

    गौरतलब है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 1000 रूपए की राशि प्रतिमाह अंतरित की जाएगी। प्रथम किश्त की राशि मार्च महीने में जारी होगी। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। वहीं इससे मिलने वाली राशि से उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होंगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल मिलेगा और परिवार के निर्णयों में महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...