रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Date:

Share post:

रायपुर

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा बताती है कि ज्ञान, अनुशासन और संकल्प से कोई भी असंभव को संभव बना सकता है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें और ज्ञान, विज्ञान और सेवा के माध्यम से देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...