रायपुर : शिवरीनारायण में बाढ़ आपदा से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

Date:

Share post:

कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, रेस्क्यू टीम ने किया रियल टाइम अभ्यास

रायपुर

मानसून को ध्यान में रखेत हुए शिवरीनारायण स्थित महानदी (बाबाघाट) में आज बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। जांजगीर कलेक्टर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की।

 

मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ और नगर सेना की संयुक्त टीम ने उपलब्ध बचाव सामग्री का प्रयोग कर बाढ़ और अग्नि आपदा से निपटने का अभ्यास किया। इस डेमो में मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, लाइफ जैकेट, सर्च लाइट समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। मॉकड्रिल में यह भी बताया गया कि घरों में मौजूद सामान्य वस्तुओं जैसे ड्रम, मटका, प्लास्टिक की बोतल, ट्यूब आदि से कैसे राफ्ट और अस्थायी लाइफ जैकेट बनाकर आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सकती है।

 

कलेक्टर श्री महोबे ने तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले की आपदा राहत टीम पूरी तरह से सतर्क और सक्षम है। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल जैसे अभ्यास आपदा प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों को वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास होता है। यह न केवल प्रशासन को तैयार करता है, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक करता है कि आपदा के समय उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए।

 

पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि मॉकड्रिल के जरिए टीमों की तैयारियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाबद्ध अभ्यास से आपदा के समय प्रशासन और आम नागरिक मिलकर बेहतर तालमेल से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू ने जानकारी दी कि बिलासपुर एसडीआरएफ और नगर सेना जांजगीर की संयुक्त टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल में बाढ़, डूबने की घटना, फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू और अग्निकांड की सूचना मिलने पर कम से कम समय में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास किया गया। साथ ही नागरिकों को यह भी सिखाया गया कि घर-गांव में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं की मदद से आपातकालीन स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर. के. सिंह तंबोली, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान सहित एसडीआरएफ और नगर सेना की टीमों के जवान व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...