रायपुर : सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में यूरिया तथा एस.एस.पी. उर्वरक का किसानों द्वारा किया जा रहा है लगातार उठाव

Date:

Share post:

सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा जिला बालोद में यूरिया तथा एस.एस.पी. उर्वरक का किसानों द्वारा लगातार उठाव किया जा रहा है। उप संचालक कृषि ने बताया कि विगत दिनों कुसुमकसा के किसानों ने सहकारी समिति में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण नहीं होने की शिकायत जिला विपणन अधिकारी से की थी। जहां जिला विपणन अधिकारी द्वारा किसानों से चर्चा कर उन्हें समिति में पर्याप्त यूरिया, एसएसपी उर्वरक के भण्डारण का आश्वासन दिया गया था। आज 29 जुलाई की स्थिति में सेवा सहकारी समिति, कुसुमकसा में पर्याप्त मात्रा में यूरिया 126 मी.टन, एस.एस. पी. 40.55 मी.टन तथा एम.ओ.पी. 25.85 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों द्वारा इन उर्वरकों का लगातार उठाव किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि जिला बालोद में खरीफ वर्ष 2025 हेतु उर्वरकों का सहकारी क्षेत्र में 57821 मी.टन का लक्ष्य है, जिसके विरूद्ध 38761 मी.टन. का भण्डारण तथा 35504 मी.टन का उठाव किया जा चुका है। इसी तरह निजी क्षेत्र में 19486 मी.टन का लक्ष्य था, जिसके विरूद्ध 15735 मी.टन का भण्डारण किया जा चुका है एवं 14596 मी.टन का उठाव किया जा चुका है। वर्तमान स्थिति में सहकारी क्षेत्र में 3257 मी.टन तथा निजी में 1138 मी. टन उर्वरक उपलब्ध है। जिले में इस तरह लगातार उर्वरक भण्डारण एवं वितरण का कार्य जारी है।

Related articles

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...